हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाने में तैनात दरोगा की एसएसपी से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक अधिवक्ता ने बनभूलपुरा थाने के दरोगा मनोज कुमार पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। एसएसपी को दी लिखित शिकायत में उन्होंने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
 आदर्शनगर मुखानी निवासी अधिवक्ता प्रदीप कुमार सागर ने एसएसपी पंकज भट्ट को दी शिकायत में कहा है कि बीती 12 नवंबर की रात उसके भाई बंटी को पड़ोसी फकरुद्दीन ने थप्पड़ मार दिया और गलती छिपाने के लिए पुलिस से शिकायत कर दी।

सूचना पर प्रदीप अपनी मां के साथ बनभूलपुरा थाने पहुंचे और अपना परिचय देते हुए वहां मौजूद दरोगा मनोज कुमार यादव से जानकारी चाही। आरोप है कि इस पर दरोगा ने सामने खड़ी मां के सामने प्रदीप से गाली-गलौज की और कहा, सारी वकालत यहीं निकाल देने की धमकी देते हुए थाने से चले जाने को कहा। प्रदीप ने मित्र पुलिस की छवि धूमिल करने वाले दरोगा के खिलाफ एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। 

संबंधित समाचार