Recipe: गुलाब और बादाम तेल से बनाएं दुल्हन के लिए ब्राइडल उबटन, खिल उठेगा चेहरा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

इसे हर कोई अलग-अलग तरीके से बनाना पसंद करता है।

शादियों में दुल्हन को खूब सजाया जाता है। इस दौरान दुल्हन के लिए ब्राइडल उबटन का इस्तेमाल खूब किया जाता है।

Bridal Ubtan: शादियों में दुल्हन को खूब सजाया जाता है। इस दौरान दुल्हन के लिए ब्राइडल उबटन का इस्तेमाल खूब किया जाता है। चेहरे पर चमक लाने के लिए उबटन एक नैचुरल तरीका है, जो घर में मौजूद चीजों से ही तैयार किया जाता है। इससे चेहरे पर ग्‍लो आता है। इसे हर कोई अलग-अलग तरीके से बनाना पसंद करता है। यहां हम गुलाब और बादाम के तेल से इसे बनाने के तरीके के बारे में बता रहे हैं। तो आईए जानते हैं कैसे बनाएं।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में फटे होंठ से हैं परेशान तो इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं

दुल्हन के लिए उबटन बनाने के लिए सामग्री

·         बेसन

·         थोड़ा आटा

·         वाइल्ड हल्दी

·         बादाम

·         सुखी गुलाब की पत्तियां

·         बादाम का तेल

·         गुलाब जल

·         मुल्तानी मिट्टी

·         एसेंशियल फेस ऑयल

उबटन बनाने की विधि

उबटन बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पत्तियों को अच्छे से धोएं और फिर इसे घर पर सुखा लें। चाहें तो बाजार से ड्राई रोज पेटल पैकेट खरीद सकते हैं। फिर सुखी गुलाब की पत्तियों और बादाम को ब्लेंडर में डाल कर अच्छे से पीस लें। इसका एक ड्राई पाउडर बनाना है।

अब एक बाउल में बेसन, मुल्तानी मिट्टी, थोड़ा आटा और वाइल्ड हल्दी डाल कर मिला लें। इसी बाउल में ब्लेंड किया बादाम और गुलाब की पत्तियों का पाउडर डाल लें। अच्छे से मिलाएं। इस पाउडर में बादाम का तेल, अपना फेवरेट एसेंशियल ऑयल और गुलाब जल डाल कर एक अच्छा पेस्ट तैयार करें। इसे ज्यादा पतला ना करें। फेस पैक की कंसिस्टेंसी पर ही रखें। उबटन तैयार है।

उबटन लगाने का तरीका
उबटन लगाने के लिए आपको सही तरीका जरूर पता होना चाहिए। इसे अपने चेहरे और शरीर पर लगाएं और फिर 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें। सब ये सूख जाए तो हाथों को गिला करें या स्प्रे बोतल से इसे गिला करने के बाद सर्कुलर मोशन में मसाज करें। कुछ देर ऐसा करने के बाद चेहरे और शरीर को अच्छे से धोएं। धोने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर या फिर बादाम का तेल लगाएं।

यह भी पढ़ें-Beauty Tips: त्वचा पर लाना है निखार, तो संतरे के छिलके से बनाएं पैक

संबंधित समाचार