श्रद्धा हत्याकांड: मंत्री गिरिराज सिंह बोले-देश में लव जिहाद का एक मिशन चल रहा, हिंदू लड़कियों की हो रही हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर मुस्लिम युवक अपने साथ कर लेते हैं, उसके बाद उसे या तो छोड़ देते हैं या उसकी टुकड़े-टुकड़े कर हत्या कर देते हैं। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

बेगूसराय। देश के अंदर लव जिहाद एक तरह से मिशन चल गया है। हिंदु लड़कियों को बहला कर अपने साथ जोड़ना और उसके बाद उसे छोड़ देना या मार देना..ये दुर्भाग्यपूर्ण है। लाखों श्रद्धा की शहादत हो चुकी है, भारत में गैर-मुस्लिम लड़कियों को अपने प्यार में फंसा कर उससे धर्म परिवर्तन करवाना और न करने पर यही हालत होती है जो श्रद्धा की हुई है ये जघन्य अपराध है इसके खिलाफ हमें सचेत होने की जरूरत है। देश में मुस्लिमों की ओर से लव जिहाद का मिशन चलाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस को लेकर कही हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर मुस्लिम युवक अपने साथ कर लेते हैं, उसके बाद उसे या तो छोड़ देते हैं या उसकी टुकड़े-टुकड़े कर हत्या कर देते हैं। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

ये भी पढ़ें :  श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब को क्राइम स्पॉट महरौली फॉरेस्ट एरिया में लाई पुलिस, यहीं फेंके थे शव टुकड़े

श्रद्दा की हत्या का आरोप आफताब आरिफ पूनावाला पर है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में अब तक कई खुलासे हो चुके हैं। सोमवार को इस मामले में पुलिस ने आफताब से जब पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। आफताब और श्रद्धा कई दिनों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। श्रद्धा ने जब आफताब पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। श्रद्धा के शव के कई टुकड़े किये गये और आफताब ने उनके शव के टुकड़ों को जंगल में फेंक दिया था। 

ये भी पढ़ें : दर्दनाक अंत! लिव-इन पार्टनर के शव के 35 टुकड़े किए, 18 रातों तक कई जगह लगाता रहा ठिकाने

इस पूरे मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हिंदू लड़कियों को बहला-फुसला कर उनकी हत्या कर उनके टुकड़े-टुकड़े किये जा रहे हैं। गैर मुस्लिम हिंदू हो या कोई और अन्य है तो उस लड़की को टुकड़े टुकड़े में परिवर्तित किया जाता है। लेकिन नाम बदल कर, चोला बदल कर, भेष बदल कर हिंदू लड़कियों को मारा जा रहा है। दिल्ली की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के अंदर लव जिहाद का मिशन चल गया है। 

इधऱ इस हत्याकांड को लेकर श्रद्धा के पिता विकास मदन वॉक ने इस हत्या में लव जिहाद का संदेह जताया है। उन्होंने आफताब के लिए फांसी की मांग की है। पुलिस आफताब को लेकर उस जगह पर पहुंची जहां उसने श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को फेंका था। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जांच-पड़ताल में मिले साक्ष्यों की अभी पुष्टि की जाएगी। 

बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर को कथित तौर पर 35 टुकड़ों में काट डाला और उन टुकड़ों को दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया था। पुलिस ने बताया था कि महाराष्ट्र के मानिकपुर थाना के कर्मचारी ने आठ नवंबर को एक महिला के लापता होने के संबंध में दिल्ली के महरौली थाना में रिपोर्ट दी। पुलिस ने बताया कि उक्त लापता महिला छतरपुर पहाड़ी इलाके में आफताब अमीन पूनावाला के साथ रह रही थी और इलाके से लापता हो गई थी। लिहाजा नौ नवंबर को महरौली थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। 

ये भी पढ़ें : जबरन धर्मांतरण को नहीं रोका गया तो बहुत मुश्किल स्थिति पैदा होगी: SC

संबंधित समाचार