G-20 summit: बाली में भारतीय मूल के लोगों से बोले PM मोदी- आज भारत छोटा सोचता ही नहीं है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोदी ने इंडोनेशिया के साथ भारत के संबंधों को याद करते हुए कहा कि बाली की धरती महर्षि मार्कन्डेय और अगस्त्य के तप से पवित्र है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान बाली में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान बाली में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस जगह के साथ भारत का हजारों वर्षों से रिश्ता रहा हो, जहां सैकड़ों पीढ़ियां गुजर गई, लेकिन जहां के लोगों ने अपनी परंपरा को जीवित रखा वहां के लोग, उस धरती पर आकर एक अलग ही आनंद मिलता है। पीएम मोदी ने कहा कि कई पीढ़ियां गुजर गईं लेकिन आपने कभी भी अपनी परंपरा को ओझल नहीं होने दिया।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे बाली, हुआ जोरदार स्वागत

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं आपको यहां संबोधित कर रहा हूं तो यहां से 1500 किलोमीटर दूर भारत के कटक में बाली जात्रा का उत्सव मनाया जा रहा है। जो भारत और इंडोनेशिया के संबंधों का परिचायक है।

समंदर की लहरों की तरह जीवंत हैं भारत और इंडोनेशिया के रिश्ते
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमलोग अक्सर बातचीत में कहते हैं कि
It's a small world भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को लेकर ये बात तो बिल्कुल सटीक बैठती है। समंदर की विशाल लहरों ने भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को लहरों की तरह ही उमंगर से भरा और जीवंत रखा है। 

विडोडो जी के साथ पतंग उड़ाने में जो मजा आया था
उन्होंने कहा कि जब मैं यहां पिछली बार जकार्ता में था तो इंडोनेशिया के लोगों का स्नेह बहुत करीब से देखा और महसूस किया था। राष्ट्रपति जोको विडोडो जी के साथ पतंग उड़ाने में जो मजा आया था वो अदभूत था। मेरी तो गुजरात में संक्रांति पर पतंग उड़ाने की बड़ी ट्रेनिंग है।

बाली की धरती महर्षि मार्कन्डेय और अगस्त्य के तप से पवित्र
मोदी ने इंडोनेशिया के साथ भारत के संबंधों को याद करते हुए कहा कि बाली की धरती महर्षि मार्कन्डेय और अगस्त्य के तप से पवित्र है। भारत में अगर हिमालय है तो इंडोनेशिया में आगुंग है। भारत में अगर गंगा है तो बाली में तीर्थ गंगा है। हम भारत में हर काम की शुरुआत श्रीगणेश से करते हैं। यहां भी श्री गणेश घर-घर विराजमान हैं।

आज का भारत छोटा सोचता ही नहीं है
उन्होंने कहा कि आज का भारत छोटा सोचता ही नहीं है। आज भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी है।  आज भारत बड़े लक्ष्य तय कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का टैलेंट
, भारत की तकनीक, भारत का इनोवेशन और भारत की इंडस्ट्री ने आज दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले और 2014 के बाद भारत में स्पीड और स्केल का बहुत बड़ा फर्क आया है। आज भारत अभूतपूर्व स्पीड से काम कर रहा है और अप्रत्याशित स्केल पर काम कर रहा है। 

वैक्सीन पूरी दुनिया को मिला
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोनाकाल में हमने देखा है कि भारत ने दवाइयों से लेकर वैक्सीन तक जरूरी संसाधनों के लिए आत्मनिर्भरता हासिल की और इसका लाभा पूरी दुनिया को मिला। भारत की सामर्थ्य ने कितने ही देशों के लिए एक सुरक्षा कवच का काम किया। उन्होंने कहा कि हमनें अपने देश के नागरिकों को कोरोना का मुफ्त वैक्सीन लगवाया। 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया 90 नॉटिकल मील दूर नहीं है, बल्कि हम 90 नॉटिकल मील पास हैं। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया एक दूसरे के सुख-दुख के साथी रहे हैं।

पीएम मोदी ने अगले साल इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए बाली में मौजूद लोगों को आने का न्यौता दिया। पीएम ने कहा कि आप अकेले मत आइए, इंडोनेशिया के दो तीन परिवारों को ले आइए और भारत की समृद्ध परंपरा का अनुभव कीजिए।

ये भी पढ़ें- देश में खाद की कोई किल्लत नहीं, किसानों की जरूरत से ज्यादा भंडार उपलब्ध : कृषि मंत्री

संबंधित समाचार