प्रयागराज: AU के छात्रों ने फीस वृद्धि के खिलाफ विश्वविद्यालय परिसर में निकाला जन आक्रोश मार्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में जन आक्रोश मार्च निकाला। पिछले 70 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता अजय यादव सम्राट ने संवाददाताओं से कहा कि फीस वृद्धि वापस लिए जाने की मांग के साथ ही कुलपति संगीता श्रीवास्तव की अवैध नियुक्ति के खिलाफ भी हमने मोर्चा खोला है।

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ अनशन पर बैठे छात्रों ने छात्रसंघ की बहाली और फीस वृद्धि वापस लिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में जन आक्रोश मार्च निकाला। पिछले 70 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता अजय यादव सम्राट ने संवाददाताओं से कहा कि फीस वृद्धि वापस लिए जाने की मांग के साथ ही कुलपति संगीता श्रीवास्तव की अवैध नियुक्ति के खिलाफ भी हमने मोर्चा खोला है।

ये भी पढ़ें:-प्रयागराज : विकास कांस्ट्रक्शन पर गिर सकती है गाज, ईडी ने शुरू की तलाश

WhatsApp Image 2022-11-15 at 4.26.46 PM (1)

छात्र नेता ने कहा कि फीस वृद्धि के खिलाफ छात्र पिछले 70 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं लेकिन इस विश्वविद्यालय की कुलपति के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही और वह अपने अड़ियल रवैया पर कायम हैं। दोपहर में भारी संख्या में छात्र छात्रसंघ भवन पर अनशन स्थल पर एकत्र हुए और पोस्टर बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। छात्रों के साथ कोई अप्रिय घटना ना घटे, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरे मार्च के दौरान छात्रों के साथ रहे।

ये भी पढ़ें:-महिला शक्ति से ही भारत बनेगा विश्वगुरु :आनंदी बेन पटेल 

संबंधित समाचार