Kanpur: तीन लाख रुपये नहीं दिए… तो कर देंगे परिवार की हत्या, हास्य कलाकार की बहन को मिली धमकी, देखते रह जाएंगे लेटर
कानपुर के रावतपुर के मसवानपुर में रहने वाली हास्य कलाकर नेहा शर्मा की बहन मेघा पांडे को घर पर धमकी भरे लेटर मिले है। जिसमें तीन लाख रुपये नहीं देने पर हत्या की बात कहीं गई है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कानपुर, अमृत विचार। रावतपुर में रहने वाली हास्य कलाकार की बहन से रंगदारी मांगी जा रही है। उनके घर पर बच्चे की हैंडराइटिंग में लिखी धमकी भरे लेटर पिछले एक माह से फेंके जा रहे हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत से पुलिस की है। पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोसी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
किदवई नगर की मूल निवासी हास्य कलाकार नेहा शर्मा मुंबई में रहती हैं। उनकी बहन मेघा पांडे अपने पति सुधीर और दो बेटियों अनन्या व एंजेल के साथ रावतपुर के मसवानपुर में घर पर रहती हैं।
मेघा का कहना है कि पिछले एक माह से घर पर धमकी भरा एक लेटर मिल रहा है। लेटर में किसी बच्चे की हैंडराइटिंग लिखी हुई लग रही है। शुरुआती समय में लेटर मिलने पर किसी बच्चे की शरारत समझकर नजरअंदाज कर दिया था।
लेटर में लगातार धमकी देते हुए रुपयों की मांग की जा रही थी लेकिन जब तीन लाख रुपए की डिमांड और ना देने पर परिवार को खत्म करने की धमकी मिली तो घबरा गईं। रावतपुर थाना प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि हैंडराइटिंग के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
