नैनीताल: टैक्सी चालकों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप
नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल क्षेत्र में एक महिला ने कुछ टैक्सी बाइक चालकों पर सार्वजनिक स्थान पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत महिला पुलिस हेल्प डेस्क में की है।
मंगलवार सुबह के समय करीब 11 बजे एक महिला तल्लीताल क्षेत्र में टैक्सी बाइक स्टैंड के पास से गुजर रही थी। इस दौरान वह चौराहे पर बने पुलिस हेल्प डेस्क पर पहुंची। जहां उसने कुछ टैक्सी बाइक चालकों पर सार्वजनिक स्थान पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने की शिकायत की। महिला का कहना है कि सार्वजिनक स्थान पर महिलाओं के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करना सही नहीं है।
वहां मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने संबंधित टैक्सी चालकों से इस बाबत पूछताछ की तो उन्होंने इनकार कर दिया। वहीं, पुलिस ने टैक्सी बाइक चालकों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने की अपील की। साथ ही अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
