बरेली: प्रधान के घर में घुसकर मारपीट के बाद की अश्लील हरकत, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतहेगंज पश्चिमी की रहने वाली है महिला प्रधान, दूसरे समुदाय कर है आरोपी

बरेली, अमृत विचार। ट्रैक्टर खड़ा करने की बात को लेकर दूसरे समुदाय के कई लोग प्रधान के घर में घुस गए। उन्होंने परिवार के लोगों के साथ मारपीट करते हुए महिला के साथ अश्लील हरकत की। पीड़ित परिवार ने संबंधी थाने में इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद परिवार ने एसएसपी कार्यालय में इसकी शिकायत की है।

यह भी पढ़ें- बरेली: सरकारी कार्य में डाली बाधा, तुलसी नर्सिंग होम पर FIR

फतेहगंज पश्चिमी की एक महिला प्रधान ने बताया कि उसके पति 12 नवंबर को घर के बाहर ट्रैक्टर खड़ा कर रहे थे। इसी बीच वहां रहने वाले दूसरे समुदाय के कुछ लोग आ गए और उन्हें जाति सूचक शब्द कहते हुए गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपी डंडे लेकर उनके घर में घुस गए और मारपीट करते हुए अश्लील हरकतें की। शोर मचने पर वहां पर गांव के लोग जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- बरेली: दबंग ने ऑफिस में घुसकर अपहरण करने की दी धमकी, युवती ने SSP से लगाई गुहार

संबंधित समाचार