बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला दंपति का शव
बाराबंकी। थाना क्षेत्र के सेमरावां गांव में एक दंपति का शव संदिग्ध हालात में कमरे में बिस्तर के नीचे व ऊपर पड़ा मिला परिजनों ने दंपति के जहर खाने की संभावना व्यक्त की है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव पीएम को भेजा वहीं पर दंपति की मौत के बाद गांव में कोहराम मचा है लोग …
बाराबंकी। थाना क्षेत्र के सेमरावां गांव में एक दंपति का शव संदिग्ध हालात में कमरे में बिस्तर के नीचे व ऊपर पड़ा मिला परिजनों ने दंपति के जहर खाने की संभावना व्यक्त की है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव पीएम को भेजा वहीं पर दंपति की मौत के बाद गांव में कोहराम मचा है लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
मामला कोठी थाना क्षेत्र के शिवरामा ग्राम पंचायत का है जहां पर एक परिवार जीवन यापन के लिए ठेला लगाकर गुजर बसर करता था वहीं पर थाना क्षेत्र सेमरवां गांव शुक्रवार घर के अंदर एक दंपति का शव कमरे के अंदर पड़े मिले। इससे इलाके में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी सेमरावा गांव निवासी प्रशांत सैनी पुत्र हरिशंकर (25) व नियंशी (22) शव कमरे में पढ़े थे जिसमें पति का शव बेड पर तो वहीं पर पत्नी का शव बेड के नीचे पड़ा मिला घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष द्वारा पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंचे कोठी थाना प्रभारी शैलेश सिंह यादव घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। काफी जांच पड़ताल के बाद शरीर पर किसी प्रकार का निशान दिखाई नही दिया। वहीं पर कोठी पुलिस पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोठी थाना प्रभारी ने बताया दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जांच आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
