एटा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले- मैनपुरी में भी होगी बीजेपी की जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डिप्टी सीएम ने कहा कि आजमगढ़, रामपुर, गोला में मिली जीत, अब मैनपुरी में भी खिलेगा कमल

अमृत विचार, लखनऊ/ एटा । प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को एटा पहुंचे। इस उन्होंने कहा कि आजमगढ़, रामपुर, गोला में कमल खिल चुका है। अब मैनपुरी में भी कमल खिलने की बारी है। मैनपुरी में भी कमल खिलेगा।

साइकिल को प्रदेश की जनता ने पंक्चर कर दिया है। तो वही प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पलटवार करते हुए कहा  कि हम किसी की नाराजगी का फायदा नहीं उठाना चाहते। सेवा करने का अवसर मांग रहे हैं।

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट के बीजेपी कैंडिडेट रघुराज सिंह शाक्य को लोकसभा उपचुनाव में नामांकन कराने के लिए जाने से पहले डिप्टी सीएम हेलीकॉप्टर से एटा पुलिस लाइन उतरे। यहां से डिप्टी सीएम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार से मैनपुरी के लिए रवाना हुए।

 उनके साथ आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अब कहीं कोई गढ़ नहीं है, प्रदेश और पूरा देश भाजपा का गढ़ है। डिप्टी सीएम ने कहा कि फिरोजाबाद, बदायूं, आजमगढ़, रामपुर जैसे क्षेत्रों में सपा अपना गढ़ समझती थी। वहां-वहां कमल खिल चुका है। वो अब कमल का गढ़ है। शत प्रतिशत बड़े अंतर से मैनपुरी भी जीतेंगे।

 

संबंधित समाचार