ट्रेडमार्क एजेंटों के चयन के लिए मई 2023 में होगी परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय बौद्धिक संपदा कार्यालय सीजीपीडीटीएम ने ट्रेडमार्क एजेंटों के चयन के लिए परीक्षा आयोजित करने की योजना की घोषणा की है। यह परीक्षा दस साल के अंतराल के बाद अगले साल सात मई को होगी।

ये भी पढ़ें:-भाजपा ने तुष्टीकरण की राजनीति को उखाड़ फेंका, कानून का राज स्थापित किया: अमित शाह

पेटेंट, डिजाइन और ट्रेड मार्क महानियंत्रक (सीजीपीडीटीएम) ने कहा कि जो उम्मीदवार ट्रेडमार्क और पेटेंट एजेंट परीक्षा 2023 में शामिल होना चाहते हैं, वे नियमानुसार अपनी योग्यता की जांच कर सकते हैं। उम्मीद है कि परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का ऑनलाइन पंजीकरण जनवरी 2023 में शुरू होगा।

एक बयान में कहा गया कि पेटेंट, डिजाइन और ट्रेड मार्क महानियंत्रक का कार्यालय घोषणा करता है कि ट्रेडमार्क एजेंट परीक्षा 2023 और पेटेंट एजेंट परीक्षा 2023 का आयोजन सात मई 2023 को किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:-Covid-19 प्रतिबंधों के बीच 2021 में 15.24 लाख विदेशी नागरिकों ने की भारत की यात्रा

संबंधित समाचार