अयोध्या : किसान दिवस निरस्त होने से आक्रोशित किसानों ने दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बाद किसानों समाप्त किया धरना, सौंपा ज्ञापन

अमृत विचार, अयोध्या।  समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह के बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस को बिना सूचना निरस्त किए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया।

भाकियू के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी के नाम नगर मजिस्ट्रेट को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद द्विवेदी के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। 

 घनश्याम वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जनपद स्तर पर माह के प्रत्येक बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन होता है। बिना सूचना दिए किसान दिवस को निरस्त कर दिया गया।

जिसके कारण अपनी समस्या लेकर आए किसानों को निराश होना पड़ा। आक्रोशित किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को किसान दिवस आयोजित करने के सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शंकर पाल पांडे, राम गणेश मौर्य, रंजीत गोरी, रविंद्र मौर्य, विकास वर्मा, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार