कोरोना के 3.52 लाख से अधिक नमूनों की जांच, देश में 1,290 कोरोना टेस्ट लैब
नई दिल्ली। देश भर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 3,52,801 नमूनों की जांच की गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना वायरस के 3,52,801 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब …
नई दिल्ली। देश भर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 3,52,801 नमूनों की जांच की गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना वायरस के 3,52,801 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 1,54,28,170 हो गयी है।
देश भर में काेरोना वायरस कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,290 हो गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाले लैब की सूची में छह लैब और जुड़ गये हैं। इनमें सरकारी लैब की संख्या 897 तथा निजी लैब की 393 है।
इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 653 (सरकारी: 399 , निजी: 254) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 530 (सरकारी: 466, निजी: 64) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 107 (सरकारी: 32, निजी: 75) हैं। इस दौरान सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब की संख्या में एक लैब कम हुआ है।
