लखनऊ: एसजीपीजीआई में नर्स का पदनाम बदला, अब कहलाएंगे नर्सिंग ऑफिसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। एसजीपीजीआई प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है नर्सेज को अब नर्सिंग ऑफिसर के नाम से जाना जाएगा।  सिस्टर ग्रेड- 2 को नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ग्रेड-1 को सीनियर नर्सिंग ऑफिसर का दर्जा दिया गया है। फिजियोथैरेपिस्ट ग्रेड- वन को फिजियोथैरेपिस्ट कहा जाएगा। वही फार्मासिस्ट ग्रेड - 1 को चीफ फार्मासिस्ट नाम दिया गया है। फार्मासिस्ट ग्रेड - टू को सीनियर फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट ग्रेड- 3 का नाम बदल कर फार्मासिस्ट ग्रेड - 2  दिया गया है।

दरअसल, करीब 4 साल पहले एम्स में पदनाम बदला गया था। तभी से एसजीपीजीआई में भी नर्सेज समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना पदनाम बदले जाने की मांग उठानी शुरू कर दी थी। इसके लिए नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन ने लंबी लड़ाई लड़ी।

जिसके बाद अब जाकर उनकी मांग पूरी हुई और पदनाम बदला गया। पीजीआई प्रशासन के फैसले से नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की सालों पुरानी मांग पूरी हुई है। जिससे नर्सिंग ऑफिसर में खुशी की लहर है।

56

नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा शुक्ला, महामंत्री सुजान सिंह,उपाध्यक्ष लता सचान, कोषाध्यक्ष राजकुमार संगठन मंत्री मनोज ने एसजीपीजीआई के निदेशक तथा सीएमएस से मिलकर खुशी जाहिर की है , नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा शुक्ला ने पदनाम बदले जाने को बड़ी जीत करार दिया है।

संबंधित समाचार