बरेली: प्रशासनिक भवन में धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध, गुरुकुल स्थान निर्धारित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुविवि के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने लिया निर्णय, एक दिन पूर्व देनी होगी धरना-प्रदर्शन की सूचना

एंमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने छात्रों के बार-बार धरना प्रदर्शन से हो रही दिक्कतों के चलते कई अहम निर्णय लिए हैं। बुधवार को

बरेली, अमृत विचार एंमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने छात्रों के बार-बार धरना प्रदर्शन से हो रही दिक्कतों के चलते कई अहम निर्णय लिए हैं। बुधवार को चीफ प्रॉक्टर डा. एके सिंह की अध्यक्षता में कुलपति समिति कक्ष में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें बोर्ड ने प्रशासनिक भवन में धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

 ये भी पढ़ें- बरेली: राइस मिलों का डिप्टी आरएमओ ने किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

बोर्ड ने प्रशासनिक भवन से 100 मीटर दूर केमिकल इंजीनियरिंग भवन के सामने गुरुकुल के पास धरना-प्रदर्शन का स्थान चिन्हित कर दिया है। छात्रों को धरना प्रदर्शन से एक दिन पूर्व लिखित सूचना देनी होगी। बोर्ड ने प्रशासन को भी इसकी जानकारी दे दी है। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि यदि छात्र प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन का प्रयास करेंगे तो उन्हें पुलिस की मदद से गुरुकुल तक पहुंचा दिया जाएगा

प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने निर्णय लिया कि अपेक्षाकृत छात्र संगठनों के दो पदाधिकारी ही विश्वविद्यालय प्रशासन से संवाद करेंगे। सभी धरना प्रदर्शन के दौरान छात्र संयमित व्यवहार करेंगे और वह अपना ज्ञापन अधिकारियों को दे सकते हैं जिस पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

एक दिन पहले लिखित सूचना में धरना प्रदर्शन का उद्देश्य, उसमें शामिल होने वाले छात्रों की कुल संख्या बताई जाएगी। सभी छात्रों के परिचय पत्र धरना प्रदर्शन के समय लाने अनिवार्य होंगे, जिससे छात्रों के बीच में कोई असामाजिक तत्व शामिल न होने पाए।

धरना प्रदर्शन के दौरान किसी अधिकारी या शिक्षक के बैठने के स्थान या उसकी कुर्सी पर कोई भी स्लोगन या कागज चिपकाना पूर्णता प्रतिबंधित है। वहीं इस मामले में एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री का कहना है कि प्रदर्शन का स्थान तय किया किया जाना विश्वविद्यालय का नया ड्रामा है। विश्वविद्यालय ऐसी नौबत ही क्यों आने देता है कि छात्रों को प्रदर्शन करना पड़े।

 ये भी पढ़ें- बरेली: कोरोना प्रतिबंधों के बिना हो सकेगी हज यात्रा, दिसंबर में शुरू हो सकते हैं आवेदन

संबंधित समाचार