बिहार: बुजुर्ग आरोपी ने थाने में लगाई फांसी, बेटे ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपी के मुताबिक, कोपवां गांव निवासी यमुना सिंह (70) को अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत बुधवार को गिरफ्तार कर कोरानसराय थाने के कंप्यूटर रूम में बैठाया गया था।

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के कोरानसराय थाने के कंप्यूटर रूम में लगे एक पंखे की कुंडी से अपने गमछे के सहारे फांसी लगाकर एक बुजुर्ग आरोपी ने बुधवार रात कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज कुमार सिंह ने गुरूवार को बताया कि लापरवाही के चलते कोरानसराय थानाध्यक्ष जुनैद आलम को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:-सिर्फ TMC समर्थक बांग्लादेशियों को मतदाता सूची में जगह मिले: बंगाल के विधायक 

थानाध्यक्ष ने कहा कि थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। एसपी के मुताबिक, कोपवां गांव निवासी यमुना सिंह (70) को अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत बुधवार को गिरफ्तार कर कोरानसराय थाने के कंप्यूटर रूम में बैठाया गया था। उन्होंने बताया कि सिंह का उनके पड़ोसी से बच्चों के खेल-खेल में हुए झगड़े को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर थाने के कंप्यूटर रूम में बैठाया था।

 एसपी के बताए अनुसार रात में खुद को अकेला पाकर आरोपी ने कथित तौर पर पंखे की कुंडी से अपने गमछे के सहारे फांसी लगा ली, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, मृतक के बेटे अरुण सिंह ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं, पुलिस की प्रताड़ना से हुई मौत का मामला है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर सिंह की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए डुमराव कोरानसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- Twitter, Meta के बाद अब Amazon ने कॉरपोरेट कार्यबल में बड़े पैमाने पर शुरू की छंटनी

संबंधित समाचार