मुरादाबाद : लाला लाजपत राय की शहादत पर दी श्रद्धांजलि
मुरादाबाद, अमृत विचार। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में लाला लाजपत राय के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य मेजर राजीव ढल ने छात्रों को बताया की बाल गंगाधर तिलक, बिपिन चंद्र पाल और लाला लाजपत राय तिकड़ी ने देश की आजादी के आंदोलन में भाग लिया। लाला लाजपत राय ने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया और डीएवी कॉलेज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ब्रिटिश हुकूमत के द्वारा लाठीचार्ज में घायल होने के कारण 17 नवंबर 1928 को उनकी शहादत हो गई। इस प्रकार उस महान क्रांतिकारी ने देश को आजाद कराने में अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
उन्होंने आगे कहा कि आज भी बहुत सी विदेशी ताकते भारत को तोड़ने और खंड करने में लगी हुई है युवाओं को इनके विरुद्ध आवाज उठानी होगी और देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपना योगदान देना होगा। इस मौके पर सुशील चंद्र गुप्ता, ग्रंथ सिंह, पुनीत गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, जगपाल सिंह, संजय कुमार, हेमंत कुमार, अंशु रानी, सोमलता चौहान, रति कौशिक, कुसुम चौहान, मोनिका शर्मा, राखी त्रिपाठी, सुरेश कुमार, राजपाल सिंह सहित में छात्र उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरदाबाद : आर्यन-आद्या ने स्वर्ण जीत कर बढ़ाया मान
