शक्तिफार्म: सूखी नदी के पुल पर फांसी लगाकर की आत्महत्या 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शक्तिफार्म, अमृत विचार। शक्तिफार्म-सिडकुल के मध्य बहने वाली सूखी नदी पर बने पुल के रेलिंग के सहारे तिलियापुर निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

ग्रामसभा तिलियापुर निवासी राजबहादुर (23) पुत्र बृजनाथ सिडकुल स्थित एक कारखाने में कार्यरत था। गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे अपने परिजनों को ड्यूटी पर जाने की बात कहते हुए घर से निकला राजबहादुर ने सूखी नदी पर बने पुल की रेलिंग के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह की सैर करने पुल पर पहुंचे रुदपुर निवासी कुछ युवकों ने शव को लटकता हुआ देखा। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शक्तिफार्म चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी चंदन सिंह बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार