दिनेशपुर: लापता बालक सात माह बाद बरामद, परिजनों में खुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिनेशपुर, अमृत विचार। यशपाल पुत्र निवासी तारकधाम थाना दिनेशपुर ने 18 मई को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई जितेन्द्र (16) घर से स्कूल गया था। उसके बाद वापस न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारी व आसपास में काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। बड़े भाई यशपाल की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी में मामला दर्ज किया।

जिसकी विवेचना उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह मेहता को दी गयी थी। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने बताया कि लापता हुए बालक के पास मोबाइल न होने के कारण व आस पास सीसीटीवी कैमरों के अभाव में तलाश हेतु पम्पलैट बनवाकर थाना क्षेत्रान्तर्गत, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों व जनपद क्षेत्रान्तर्गत, अन्य जनपदों व गैर राज्यों में वितरीत कर प्रचार प्रसार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा काफी प्रयास के बाद गुमशुदा बालक जितेन्द्र को 16 नवंबर को दिल्ली से सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा बालक जितेन्द्र के मिलने पर घर में खुशी का माहौल हो गया। जितेंद्र के सकुशल मिलने पर परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा की गयी। टीम मे थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, एसआई देवेंद्र सिंह मेहता, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, भगत सिंह, राणजीत सिंह, कमलेश नेगी थे।

संबंधित समाचार