बहराइच: चेन पुलिंग के चलते एल्गिन ब्रिज पर खड़ी हो गई सुशासन एक्सप्रेस, दहशत में रहे यात्री 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, जरवल रोड/ बहराइच। बलरामपुर से लखनऊ जा रही सुशासन एक्सप्रेस ट्रेन की अज्ञात यात्री अलार्म चेन पुलिंग कर दी। इससे ट्रेन गोंडा लखनऊ रेल प्रखंड के एल्गिन ब्रिज पर खड़ी हो गई। गार्ड और अन्य ने छानबीन की। 15 मिनट के बाद ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हुई। इस दौरान यात्री किसी अनहोनी को लेकर दहशतजदा रहे।

बलरामपुर से सुशासन एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22200 मध्यप्रदेश के ग्वालियर के लिए गुरुवार सुबह रवाना हुई। ट्रेन गोंडा से होते हुए बहराइच के एल्गिन ब्रिज पुल पर पहुंची। शाम को तीन बजे के आसपास एल्गिन ब्रिज पहुंची। तभी किसी अज्ञात यात्री ने बोगी  217217 में अलार्म चेन पुलिंग कर दी। जिससे ट्रेन पुल के बीचोबीच खड़ी हो गई। ट्रेन में मौजूद यात्री भी अनहोनी को लेकर सशंकित रहे। 

हालांकि 15 मिनट बाद सभी जांच के बाद ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया। इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर आलोक कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चेन पुलिंग के चलते ट्रेन खड़ी हुई थी। छानबीन के बाद ट्रेन रवाना हो गई।

संबंधित समाचार