उन्नाव: राजकीय सम्मान के साथ हुआ पूर्व मंत्री गंगा बक्श सिंह का अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शुक्लागंज /उन्नाव, अमृत विचार। प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा हड़हा विधानसभा से  विधायक रहे डॉक्टर गंगा बक्स सिंह का गुरुवार दोपहर में उनके आवास पर निधन हो गया । शुक्लागंज मिश्रा कालोनी घाट पर उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

उन्नाव जनपद के तौरा गांव निवासी पूर्व मंत्री डाक्टर गंगा बक्श सिंह का गुरुवार को उनके आवास पर निधन हो गया।  पिछले कई दिनों से कानपुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां से उनके परिवार के लोग उनकी मर्जी से घर ले आये थे । जहां गुरुवार उनका निधन हो गया । 

डॉक्टर सिंह हड़हा विधान सभा से चार बार विधायक रहे और उत्तरप्रदेश सरकार में चिकित्सा शिक्षा समेत कई अन्य विभागों में मंत्री रहे है। शुक्लागंज मिश्रा कालोनी घाट पर  गार्ड आफ आनर देकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुरवा विधायक अनिल सिंह , जंग बहादुर , वीर प्रताप सिंह , निर्वतमान सपा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव , वीरेन्द्र शुक्ला आदि ने शुक्लागंज मिश्रा कालोनी  घाट पर पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी। मंत्री अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके बड़े बेटे योगेन्द्र प्रताप सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।

संबंधित समाचार