डॉक्टर सीवी आनंद बोस को मिली नई जिम्मेदारी, पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल नियुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूर्व नौकरशाह डॉक्टर सीवी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार शाम जारी वक्तव्य में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉक्टर आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, गंगा कटाव को लेकर जताई चिंता

डॉक्टर बोस की नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी मानी जाएगी। अभी तक मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ के उप राष्ट्रपति बनने के बाद ला गणेशन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

यह भी पढ़ें- एक दिसंबर अजमेर-सियालदह सुपरफास्ट यात्रीगाड़ी के फेरो में कमी

संबंधित समाचार