Kanpur News : NSI पहली बार देश से बाहर करेगा इंटरनेशनल कांफ्रेंस, 30 देशों के 500 से ज्यादा प्रतिनिधि जुड़ेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) पहली बार देश से बाहर इंटरनेशनल कांफ्रेंस करेगा। इसमें 30 देशों के 500 से ज्यादा प्रतिनिधि जुड़ेंगे। इसमें कानपुर के 6 विशेषज्ञ भी मौजूद होंगे।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (NSI) पहली बार देश से बाहर इंटरनेशनल कान्फ्रेंस करने जा रहा है। इस कान्फ्रेंस में अमेरिका सहित 30 देशों के 500 से ज्यादा प्रतिनिधि आएंगे। वहीं कानपुर से भी छह विशेषज्ञों को कान्फ्रेंस में शामिल किया गया है।

इस कार्यक्रम को लेकर चीनी उद्योग से जुड़े उद्यमी तो उत्साहित हैं ही, संस्थान के विशेषज्ञों में भी खूब ऊर्जा दिख रही है। विशेषज्ञों की मानें तो यह प्रयास चीनी उद्योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचाई पर पहुंचनाने के लिए पहला कदम साबित होगा।

एनएसआई के निदेशक प्रो. नरेंद्र मोहन ने बताया कि यह कान्फ्रेंस अगले साल (वर्ष 2023) में 11 से 14 फरवरी तक मिस्र के इजिप्ट स्थित अस्यूट विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। कान्फ्रेंस में दो शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। विशिष्ट वक्ता के रूप में कई देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

इसमें अमेरिका, थाईलैंड आदि देशों के बड़े प्रवक्ता व्याख्यान देंगे। वे गन्ना के अतिरिक्त चुकंदर के उत्पादन, प्रसंस्करण, फैक्ट्री इंजीनियरिंग व सहउत्पाद के बारे में विस्तार से बताएंगे। कुल 100 शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे सभी को दूसरे देशों में प्रयोग की जा रही नई तकनीक की जानकारी हो सकेगी।

प्रो. मोहन ने बताया कि इस कांफ्रेंस से देश की चीनी इंडस्ट्री को काफी फायदा होगा। यहां की इंडस्ट्री को इजिप्ट में वैश्विक बाजार मिलेगा। कानपुर से दो शोधपत्र प्रस्तुत होंगे, जिसमें प्रो. नरेंद्र मोहन चीनी उद्योग की आत्मनिर्भरता और प्रो. डॉ. स्वेन ऊर्जा संरक्षण के बारे में बताएंगे।

 

ये वक्ता होंगे विशेष

इंटरनेशनल कान्फ्रेंस में अमेरिका के डॉ. गिलीयन एग्लीस्टन, डॉ. मेल्विन बोल्टन, ब्राजील के फ्रांसिस्को गुएलहेरेम नास्तारी, थाईलैंड के डॉ. विराट वनिकश्रीरत्ना के साथ प्रो. नरेंद्र मोहन मुख्य रूप से व्याख्यान देंगे।

 

प्रदर्शनी में लगेंगे पांच कंपनियों के स्टॉल

मिस्र के इजिप्ट में होने वाली इंटरनेशनल कान्फ्रेंस में प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा। इसमें भारत की पांच कंपनियां स्टॉल लगाकर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करेंगी और जानकारियां देंगी।

संबंधित समाचार