बरेली: पराग डेयरी बना प्रदेश का पहला आइसक्रीम प्लांट, अन्य जगहों पर भी करेगा सप्लाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पराग डेयरी करेली करगैना में प्रदेश में पहला प्लांट लगा है। अन्य जगह पराग के प्लांट पर बरेली से आइसक्रीम की पूर्ति की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी हो इसके लिए 76 लाख गायों, भैंस का कृतिम गर्वाधान कराया जाएगा। उन्होंने पहली बार प्रदेश में डेयरी विश्व शिखर सम्मेलन नोएडा में कराया गया था। विश्व भर में भैंस की जगह गाय ज्यादा पाली जाती हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली कुतुबखाना पुल निर्माण: मंडलायुक्त से मिलकर व्यापारियों ने बताई समस्याएं

भैसों में मुर्रा नस्ल भैंस का सीमन दिया जाएगा। वह भैंस 20 लीटर तक दुग्ध देगी। वहीं कृत्रिम सीमन के द्वारा गाय बछिया को जन्म देगी। किसानों को पशुओं के पालने का सही लाभ मिले इसको लेकर सरकार प्रयास में लगी है। वहीं मदरसों को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार जांच में लगी है। अवैध मदरसों पर कार्यवाही की जाएगी। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: निकाय चुनाव को लेकर चढ़ा सियासी पारा, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल करेगा पार्टियों से टिकट के लिए दावेदारी

 

संबंधित समाचार