बरेली: निकाय चुनाव को लेकर चढ़ा सियासी पारा, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल करेगा पार्टियों से टिकट के लिए दावेदारी

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिसको लेकर सभी पॉलिटिकल पार्टियां तैयारियां में हैं। व्यापारी वर्ग भी इससे अछूता नहीं है।

बरेली,अमृत विचार। निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिसको लेकर सभी पॉलिटिकल पार्टियां तैयारियां में हैं। व्यापारी वर्ग भी इससे अछूता नहीं है। निकाय चुनाव समेत अन्य कई गंभीर मुद्दों को लेकर शुक्रवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बरेली आए। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और संगठन को मजबूत करने के लिए राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बताया कि निकाय चुनाव करीब आ चुके हैं। वह चाहते हैं कि भारत को सशक्त बनाने के लिए व्यापारियों को राजनीति में सक्रिय होना जरूरी है। व्यापारी जानता है किस तरह से देश को लाभ पहुंचाया जा सकता है। वह सभी पार्टी से अपील करते हैं कि उनके व्यापारियों को टिकट दिया जाए। पूरे प्रदेश में 25 फीसदी भागीदारी व्यापारियों की है। 80 फीसदी राजस्व व्यापारी देता है। बगैर टैक्स कमीशन के टैक्स कलेक्ट कर सरकार को दे रहा है। 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार ने व्यापारियों को कोई लाभ नहीं दिया है। निकाय चुनाव में टिकट देकर देश और दल मजबूत कर व्यापारी अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पूरे प्रदेश में लूट, छिनैती आदि की वारदातें बढ़ी हैं। व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस दिया जाए। इसके साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाए, जिससे वह एक सिपाही की तरह अपनी भूमिका निभा सके। 

साथ ही रेहड़ी-पटरी जैसे छोटे व्यापारियों को पांच-पांच फुट की दुकान का प्रबंध किया जाए। इन सभी मांगों को लेकर वह प्रदेश सरकार से बात करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग व मॉल को लेकर कहा कि इस तरह से छोटा व्यापारी खत्म हो जाएगा। वह इसका पुरजोर विरोध करते हैं। सरकार से इसको लेकर बात की जाएगी। ऑनलाइन पर जीएसटी व अन्य टैक्स को बढ़ाया जाए।

ये भी पढ़ें :  बरेली कुतुबखाना पुल निर्माण: 20 दिन बंद बाजार तो चौपट होगा कारोबार!, मंडलायुक्त से मिलकर व्यापारियों ने बताई समस्याएं 

 

संबंधित समाचार