Kanpur Crime : पांच दिन से लापता मासूम का ईशन नदी में मिला शव, परिजन बोले- बहनोई ने हत्या कर फेंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Crime कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के लालूपुरवा गांव मं पांच दिन से लापता मासूम का ईशन नदी में शव उतराता मिला है। ग्रामीणों ने हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच शुरू की है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Crime बिल्हौर थाना क्षेत्र के लालूपुरवा गांव में पांच दिन से लापता मासूम का ईशन नदी में शव उतराता मिला है। ग्रामीणों ने हत्या कर नदी में शव फेंकने की आशंका जताई है। मासूम के पिता ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मोहिउद्दीनपुर के मजरा लालू पुरवा गांव निवासी रिंकू निषाद का सुशील 5 सोमवार दोपहर को घर से लापता हो गया था। इधर, परिजनों ने काफी खोजबीन की थी। इसके बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला था। बच्चे के पिता ने अपने बहनोई देशराज पर विवाद के चलते बच्चे को उठा ले जाने का आरोप लगाकर शिकायत की थी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बच्चे की खोजबीन शुरू की थी। रिंकू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर घर से 50 मीटर दूर ईशन नदी के किनारे खेल रहे बच्चों द्वारा शव उतराता देखने की सूचना दी। इस पर ग्रामीणों के साथ गए परिजनों ने बच्चे का शव बाहर निकाला है।

थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शव एक-दो दिन पहले नदी में फेंकने की आशंका प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार