अयोध्या: खत्म दर्से कुरान पर सजी महफिल, जुटे मुस्लिम समाज के लोग
अमृत विचार, अयोध्या। शहर के सुभाषनगर स्थित पुरानी मस्जिद बिलाल में खत्म दर्से कुरान का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर शहर के तमाम उलेमाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत की। बताया गया कि 1984 से मस्जिद बिलाल में मरहूम मौलाना मुश्ताक हबीबी ने दर्स-ए-कुरान की शुरूआत की थी। तब से आज तक यहां की दर्स कमेटी की निगरानी में यह आयोजन होता रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजरत मौलाना अय्यूब रिजवी पूर्व प्रिंसिपल अल जामियातुल इस्लामिया रौनाही रहे।
बताया गया कि 2009 से मौलाना अय्यूब रिजवी ने प्रत्येक गुरुवार को रौनाही से आकर मस्जिद बिलाल में दर्स देते रहे। 17 नवंबर को दर्स मुकम्मल किया गया। मुफ्ती मोइनुद्दीन और मुफ्ती सलमान अजहरी ने कुरान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौलाना अय्यूब ने दर्स मुकम्मल किया और दुआ कर के सलात सलाम पढ़ा। कार्यक्रम का आयोजन दर्स कमेटी हाजी खुर्शीद, साबिर अली व मोहम्मद अहमद बरकाती ने किया। डा. इरफान की तरफ से कार्यक्रम के बाद लंगर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुफ्ती सलमान रजा अजहारी अध्यापक रौनाही, तारिक, मौलवी मशहूद रजा कादरी, जमाल अहमद खान मुतवल्ली जामा मस्जिद टाटशाह, शहाब अहमद खान अजहरी, फजल हुसैन अजहरी, मो अरबी खान, हाजी गुलजार अमजदी, अब्दुल खालिक अजहरी, नम्मू अंसारी, हाजी शाहिद, हाजी गुलाम सिद्दीकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
