बरेली: किशोर बाजार से लेकर घंटा घर तक चला नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान
सड़क पर कर रखा था लोगों ने अवैध कब्जा
शहर में यातायाता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।सबसे ज्यादा हालात इस समय चौपुला से लेकर घंटाघर, चौकी चौराहा, आदि के है। लोगों को
बरेली, अमृत विचार। शहर में यातायाता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।सबसे ज्यादा हालात इस समय चौपुला से लेकर घंटाघर, चौकी चौराहा, आदि के है। लोगों को अब शहर में चल रहे विकास कार्य मुसीबत बने हुए हैं। शहर की उन सड़कों पर भी अब जाम लगने लगा है। जहां कभी जाम नहीं लगता था। इसका प्रमुख कारण कुतुबखाना पुल निर्माण, चौकी चौराहा पर चल रहा सीवर का कार्य आदि बना हुआ है। वहीं सड़क पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा बड़ी मुसीबत है।

ये भी पढ़ें- बरेली: पराग डेयरी बना प्रदेश का पहला आइसक्रीम प्लांट, अन्य जगहों पर भी करेगा सप्लाई
नगर निगम ने आज किशोर बाजार से लेकर घंटाघटर तक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। नगर निगम की टीम ने किशोर बाजार से अभियान शुरू किया। इस दौरान कई ऐसे दुकानदार मिले जिन्होंने अपनी दुकान के आगे सड़क पर सामान बिछा रखा था। नगर निगम की टीम ने उसको हटा दिया। अचानक नगर निगम की टीम के पहुंचने पर हगामा मच गया। अफरा-तफरी में कई दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर लिया।

शहर की गलियों में जाम हुआ आम
इस समय कचहरी से जक्शन तक सड़क डाली जा रही है। वहीं चौकी चौराहे पर सीवर लाइन का काम किया जा रहा है। वहीं कोतवाली से लेकर कुतुबखाना रोड पुल निर्माण के कारण प्रभावित हो रहा है।जिससे इस रोड पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बिहारीपुर चौकी वाली गली से लेकर अन्य सकरी गलियों से लोगों ने निकलना शुरू कर दिया है। जिससे यहां अब जाम लगने लगा है।
ये भी पढ़ें- बरेली: निकाय चुनाव को लेकर चढ़ा सियासी पारा, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल करेगा पार्टियों से टिकट के लिए दावेदारी
