मुरादाबाद: अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। गलशहीद पुलिस ने अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को देर शाम कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि 15 नवंबर को थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में तहरीर दी थी। इस मामले में एसआई चमन सिंह ने पुलिस बल की मदद से गलशहीद थाना क्षेत्र में जाटव बस्ती असालतपुरा निवासी जावेद को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया। पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यों-योजनाओं में न बरतें ढिलाई , अपर मुख्य सचिव की अधिकारियों को दो टूक

संबंधित समाचार