रामपुर : सैफनी में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/सैफनी, अमृत विचार। देर रात बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश भाग निकले। हादसे के बाद काफी समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 

थाना क्षेत्र के गांव बिसौली तालाब निवासी मोनू चौधरी पुत्र यशपाल पाल सिंह अपने मित्र बनजीत यादव पुत्र सरनाम सिंह के साथ नगर के ही एक अस्पताल से अपने भतीजे का हालचाल जानने गए थे। वहां से गुरुवार की रात को वह वापस घर लौट रहे थे जैसे ही वह अपने गांव के करीब पहुंचे तो दो बाइक सवार बदमाश पीछे से आए। दोनों के चेहरे कपड़ों से ढके हुए थे। उसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी, जो कि मोनू के कंधे में जाकर लगी, जिससे वह  घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में जानकारी मिलने के बाद परिजन आ गए। अपने निजी वाहन से युवक को गंभीर अवस्था में मुरादाबाद के सांई अस्पताल ले गए। सूचना पर सैफनी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोलंकी भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लगातार हो रहीं सैफनी में घटनाएं
 नगर के छितौनी मार्ग पर पुलिस हर समय मौजूद रहती है।उसके बाद भी  एक माह पहले बदमाशों ने एक युवक से 60 हजार रुपये की लूट की थी। सैफनी बिलारी मार्ग पर एक किराने की दुकान को चोर निशाना बनाकर वहां से  5 लाख  का सामान समेट कर ले गए थे।  जिसका अभी तक पुलिस खुलासा नही कर सकी है।अब बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। इससे लोगों में दशहत बढ़ती जा रही है।

सैफनी के बिसौली तालाब के पास बाइक सवार बदमाशों ने मोनू चौधरी को पीछे से गोली मारी थी। जिसमे अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। डॉ संसार सिंह, एएसपी

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : सपा के पूर्व विधायक इकराम कुरैशी के धोखाधड़ी मामले में हुई बहस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव