मुरादाबाद : मां से मिलने गई पत्नी लापता, पति ने लगाई अदालत से तलाश की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मई महीने में गायब पत्नि को तलाश करने के लिए थाने में चक्कर काट कर परेशान हुए पति ने अदालत की शरण ली है। पति ने अदालत से अपनी पत्नी को तलाश करने की गुहार लगाई है। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज कर महिला को तलाश करने के आदेश दिए हैं।

  • 21 मई को अपनी मां से मिलने गई थी महिला
  • मझोला पुलिस को दिए तलाश करने के आदेश

मझोला क्षेत्र निवासी धर्मवीर का विवाह 21 मई 2019 को खुशनसीब जहां के साथ हुआ था। धर्मवीर के अनुसार उसकी पत्नी 21 मई 2022 को अपनी मां से मिलने के लिए गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। पीड़ित ने थाने में सूचना भी दी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब मजबूर होकर उसे अदालत की शरण में आना पड़ा।
मामले की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने करते हुए मझोला थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर महिला को तलाश करने का आदेश दिया है। इस संबंध में अपनी आख्या अदालत में भी प्रस्तुत करने का आदेश भी पुलिस को दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : परिजनों ने चोर को पकड़ा तो खुद को ब्लेड मार कर किया घायल

संबंधित समाचार