बरेली: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की शिवपाल को नसीहत, बोले- डिंपल यादव को समर्थन देना सियासी भूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्होंने कहा कि यह मौका ऐसा था जब शिवपाल यादव को अपनी ताकत का अहसास कराना चाहिए था।

मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को टिकट दिया है। शिवपाल यादव ने सपा उम्मीदवार को खुला समर्थन देने का ऐलान

बरेली, अमृत विचार। मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को टिकट दिया है। शिवपाल यादव ने सपा उम्मीदवार को खुला समर्थन देने का ऐलान किया है। जिसको लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि शिवपाल यादव को सपा उम्मीदवार डिम्पल यादव का समर्थन नहीं करना चाहिए। क्योंकि समाजवादी पार्टी के लोगों ने शिवपाल यादव का बीते दिनों खूब अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि यह मौका ऐसा था जब शिवपाल यादव को अपनी ताकत का अहसास कराना चाहिए था। डिंपल यादव को समर्थन देकर वह बड़ी राजनीतिक भूल कर रहे हैं। इसका खामियाजा आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। जब शिवपाल अपने समर्थकों के लिए अखिलेश यादव से लोकसभा के टिकट मांग रहे होंगे, तब अखिलेश उनके उम्मीदवारों की लिस्ट को कूड़ेदान में डाल देंगे।

मौलाना ने कहा कि प्रदेश का मुसलमान अखिलेश यादव के मुकाबले शिवपाल यादव को ज्यादा पसंद करता है। पूर्व की सपा सरकार में मुसलमान अपनी समस्याओं को लेकर अखिलेश यादव के घर जाने के बजाय शिवपाल यादव के घर जाना पड़ता था। जबकि अखिलेश यादव के घर मुसलमान कम ही नजर आते हैं। उन्होंने कहा शिवपाल सम्मान चाहते हैं तो अपने फैसले पर विचार करें।

ये भी पढ़ें-

संबंधित समाचार