यात्रा ऑनलाइन को IPO लाने के लिए सेबी की मंजूरी
मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, निर्गम के तहत कंपनी 750 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा 93,28,358 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी की जाएगी। आईपीओ दस्तावेजों के संबंध में 17 नवंबर को बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिली। कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल रणनीतिक निवेश, अधिग्रहण और कारोबार वृद्धि के लिए करेगी।
नई दिल्ली। यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिली है। यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड की पितृ कंपनी यात्रा ऑनलाइन इंक ने यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें:-छोटे उद्योगों से खरीद का लक्ष्य हासिल करें सार्वजनिक उपक्रम : मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा
मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, निर्गम के तहत कंपनी 750 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा 93,28,358 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी की जाएगी। नैसडेक में सूचीबद्ध यात्रा ऑनलाइन इंक ने एक बयान में कहा कि यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड को मार्च में जमा कराए।
आईपीओ दस्तावेजों के संबंध में 17 नवंबर को बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिली। कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल रणनीतिक निवेश, अधिग्रहण और कारोबार वृद्धि के लिए करेगी।
ये भी पढ़ें:-Zomato का बिगड़ा जायका, Co-Founder Mohit Gupta ने दिया इस्तीफा, वजह आई सामने
