बरेली: आपदा मित्र के प्रशिक्षण के लिए ब्लॉकों से हुए 120 कर्मचारी रवाना
होगी 12 दिनों की ट्रेनिंग, आग, बाढ़ आदि आपदा में लोगों की मदद करने का बताया जाएगा उपाय
बरेली, अमृत विचार। कलक्ट्रेट से लखनऊ के लिए आज सभी ब्लाकों से 120 से अधिक कर्मचारियों को आपदा मित्र की ट्रेनिंग के लिए रवाना किया गया। लखनऊ में सभी को 12 दिनों की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें उन्हें आग, बाढ़ आदि आपदा से बचाव के उपाय बताएं जाएंगे। ताकि आपदा की स्थिति में जान-माल की क्षति कम से कम हो और समय पर लोगों को जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
आपदा के समय जोखिम को कम किया जा सके। साथ ही आपदा मित्रों के सहयोग से प्रभावित लोगों तक तुरंत सहायता पहुंच सके। जिनका चयन सभी ब्लॉकों से हुआ है। जिसमें उन्हें बाढ़, भूकंप और आग लगने जैसी तमाम घटनाओं से निपटने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि समय रहते शासन और प्रशासन के माध्यम से तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके और जनहानि को रोका जा सके।
इसके साथ ही आपदा मित्रों को एक किट भी मुहैया कराई जाएगी, जिसमें बाढ़ बचाव उपकरण, मेडिकल फर्स्ट एड किट, यूनिफॉर्म आदि होंगे। वहीं ट्रेनिंग के दौरान आने-जाने, ठहरने और भोजन की व्यवस्था एसडीआरएफ द्वारा की जाएगी। साथ ही ट्रेनिंग के बाद आपदा मित्रों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इसके अलावा सभी आपदा मित्रों का मेडिकल बीमा भी कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें - बरेली: दहेज के लिए महिला के साथ मारपीट, बहन को लेने आए भाई को भी पीटा
