रायबरेली: आरेडिका की खेल अधिकारी पद्मश्री सुधा सिंह ने जीती 37वीं इन्दिरा मैराथन दौड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना की खेल अधिकारी पद्मश्री सुधा सिंह ने शनिवार को प्रयागराज में आयोजित 37वीं इन्दिरा मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस मैराथन का आयोजन पूर्व प्रधान मंत्री इन्दिरा गाँधी जी जयंती पर प्रत्येक वर्ष को किया जाता है। इस आयोजन में पूरे देश के धावक अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। 42.195 किमी लम्बी दौड़ में महिला वर्ग में  सुधा सिंह प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

आरेडिका के महाप्रबंधक श बृज मोहन अग्रवाल ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए  सुधा सिंह को बधाई दी और कहा कि उन्होंने आरेडिका का ही नहीं अपितु भारतीय रेलवे एवं पूरे प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। आरेडिका के खेल-कूद संघ के अध्यक्ष एसके कटियार नें बताया कि इस से पूर्व भी सुधा सिंह कई मैराथनों में विजेता रह चुकी हैं।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। इन की प्रतिभा का सम्मान करते हुए वर्ष 2021 में  इन्हें पद्मश्री की उपाधि प्रदान की गयी। सुधा सिंह की विजय की खबर से पूरे आरेडिका में खुशी   की लहर है। सभी अधिकारी और कर्मचारी उनकी विजय के लिए बधाई दे रहे हैं एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

संबंधित समाचार