Health Tips: दांतों के दर्द से तुरंत मिलेगी राहत, आजमाएं ये घरेलू नुस्खा...

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

आज दांत के दर्द की समस्या आम हो गई है, लेकिन कभी-कभी इसका दर्द असहनीय हो जाता है। दांत के दर्द होने से कान और सिर में भी दर्द होने लगता है। जिसकी वजह से कई बार लोगों को बुखार तक आ जाता है। वैसे तो दांतों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे कैल्शियम की कमी, बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर दांतों की सफाई ना रखना हो सकता है। यदि आप भी दांत की समस्या से गुज़र रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो दवाओं के अलावा आप कुछ आसान घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। आइए जानते हैं।

यह भी पढ़ें- दालचीनी में है महिलाओं के सेहतमंद रहने का राज, पीरियड्स क्रैम्प्स से भी मिलेगा छुटकारा, ऐसे करें सेवन

  • दांत दर्द में लौंग बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अगर आपका दांत दर्द हो रहा है, तो आप लौंग लेकर उसे उस दांत के नीचे दबा लें, जिसमे दर्द हो रहा हो। ऐसा करने से दांत दर्द कुछ ही मिनटों में ठीक हो जाएगा।

  • गर्म पानी की सिकाई से भी दांत दर्द में आराम मिलता है। एक गिलास पानी गर्म करें और उसमें आधा चम्मच नमक मिला लें। अब इस पानी के छोटे-छोटे घूंट लें और इस पानी को मुंह में ही रोककर उस दांत की सिकाई करें, जिसमें दर्द हो रहा हो। इस तरह आप 10 से 15 मिनट तक सिकाई कर सकते हैं।

  • प्याज ऐंटिबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। दांत में दर्द होने पर आप प्याज को छीलकर काट लें और उसका एक छोटा-सा टुकड़ा दांत के बीच रख लें। आप प्याज को कद्दूकस कर, उसे रुई के साथ लपेटकर, उस फोहे को दांत पर रख लें। ऐसा करने से आपको काफी आराम मिलेगा।

  • अमरूद के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में उन्हें चबाने से दांत दर्द में राहत मिलती है।

  • दांत के दर्द को दूर भगाने में हींग भी बहुत असरदार माना गया है। इसके लिए आधा चम्मच हींग में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। उसके बाद इस पेस्ट को बहुत हल्का गर्म करें और फिर उस दांत पर लगाएं, जिसमें दर्द हो रहा हो। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें- बीमारियों की भविष्यवाणी करने में करेगा मदद हार्मोन, जानिए कैसे?

संबंधित समाचार