बरेली: कांग्रेस ने कानून व्यवस्था की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यव्स्था का कांग्रेस ने अनूठे अंदाज में विरोध जताते हुए कानून व्यव्स्था की अस्थियां रामगंगा में प्रवाहित की। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व …

बरेली,अमृत विचार। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यव्स्था का कांग्रेस ने अनूठे अंदाज में विरोध जताते हुए कानून व्यव्स्था की अस्थियां रामगंगा में प्रवाहित की। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने रामगंगा घाट पर जाकर ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था की प्रतीकात्मक रूप से अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया और हवन कर्मकांड किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि प्रदेश जंगलराज की ओर बढ़ रहा है। योगी सरकार ने लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या कर दी है। आज पूरे प्रदेश में सरेआम लूटमार, डकैती, हत्याएं, बलात्कार हो रहे हैं। इसके बाद भी योगी सरकार और उसके नेता चुप बैठे हैं। उन्होंने राज्यपाल महोदय से मांग की है कि भाजपा सरकार को बर्खास्त किया जाए।

कांग्रेस के एमएलसी प्रत्याशी डा. मेहंदी हसन ने बताया कि सरकार एक के बाद एक नए कर लगा रही है। जो टैक्स मुगल काल में लगता था वह अब धार्मिक स्थलों के घाटों पर लगाया जा रहा है। उनका कहना है कि अगर ये वापस नहीं लिया गया तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।

इस मौके पर राज शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, महासचिव /प्रवक्ता जिया उर रहमान, डा. हरीश गंगवार, जुनेद हसन एडवोकेट, इमरान रजा एडवोकेट, आदित्य सिंह, राजन उपाध्याय, फहीम खान, रियाजुल पधान, साहिब सिंह, जगदीश गंगवार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार