UP Board Exam: परीक्षा केंद्रों के लिए कॉलेजों का मजिस्ट्रियल सत्यापन पूरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल, इंटर की बोर्ड परीक्षा के केंद्र बनाने के लिए कालेजों के भौतिक सत्यापन का काम पूरा हो गया है। सभी तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटियां बनाकर सत्यापन कराया गया। अब इस रिपोर्ट को अपलोड किया जा रहा है। इसके बाद बोर्ड से  केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। केंद्र बनाए जाने विद्यालयों का  एसडीएम के माध्यम से भौतिक सत्यापन कराया गया है।  

पिछले साल की तुलना में इस साल करीब 4000 परीक्षार्थी अधिक सम्मलित हो रहे हैं। इसके चलते परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ सकती है।  पिछले साल 65 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाकर परीक्षा कराई गई थी। इस साल 47225 छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा देंगे।  यह संख्या पिछले साल परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या से 4000 अधिक है।

अभी तक सिर्फ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाता था। इस बार विद्यालय के अतिरिक्त साधन संपंन्न सरकारी भवनों को भी परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है। यदि परीक्षार्थियों को अधिक दूरी पर जाना पड़ रहा है या नजदीक के विद्यालय में सुविधाएं नहीं है और सरकारी भवन में सुविधाएं हैं तो ऐसी सरकारी भवन को भी परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है। 

सरकारी भवनों की बनेगी सूची
 इटावा। परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए जिले में जो सरकारी भवन या सरकारी संस्थान चिन्हित किए जाएंगे। उनकी एक अलग से सूची तैयार की जाएगी यह सूची बोर्ड को भेजी जाएगी और वहीं से परीक्षा केंद्र के बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।  

रिपोर्ट को किया जा रहा अपलोड
डीआईओएस राजू राणा ने कहा है कि परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए शासन की ओर से जो निर्देश दिए गए हैं उसी के अनुरूप कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम की कमेटियों की रिपोर्ट को अपलोड कराया जा रहा है। इसके बाद बोर्ड से परीक्षा केन्द्र बनाए जाएंगे।  उन्होंने कहा कि हर हाल में नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां की जा रहीं हैं।

संबंधित समाचार