काशीपुर: फिटनेस का काम काशीपुर एआरटीओ कार्यालय में कराने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। वाहनों की फिटनेस एआरटीओ ऑफिस में न करके रुद्रपुर करवाने के आदेश से आक्रोशित वाहन स्वामियों ने प्रदर्शन कर काशीपुर कार्यालय में फिटनेस कराने की मांग की है। शनिवार को वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी को ज्ञापन सौंपकर कहा गया कि उत्तराखंड सरकार के आदेशों के अनुसार समस्त वाहनों की फिटनेस काशीपुर एआटीओ के बजाए रुद्रपुर स्थित बगवाड़ा में करना सुनिश्चित की गई है।

इस आदेश से समस्त मोटर वाहन स्वामी को वित्तीय क्षति व रास्ते में दुर्घटना होने की संभावना रहेगी। जो भी वाहन स्कूल व प्राइवेट रूट तथा फैक्ट्रियों के परमिट पर चलते हैं। परमिट एक लिमिटेड रूट के होते हैं, वह वाहन यदि रुद्रपुर फिटनेस के लिए जाएंगे तो दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी। कहा कि 50 किलोमीटर थ्री व्हीलर व ई-रिक्शा भी फिटनेस कराने रुद्रपुर जाएंगे। वाहन स्वामी को बस की फिटनेस कराने में पूरा एक दिन का समय लगेगा तथा आने-जाने में तेल व स्टाफ का अतिरिक्त खर्चा भी वहन करना पड़ेगा।

उत्तराखंड सरकार द्वारा कोविड में मोटर वाहनों स्वामियों को टैक्स में एक साल की कोविड छूट दी गई् थी, क्योंकि कोविड के समय वाहनों का संचालन नहीं हो पाया था, लेकिन वाहन को आयु व परमिट में कोई छूट नहीं दी गयी। इससे वाहन स्वामियों को वाहनों की आयु व परमिट एक साल पीछे हो गयी है, जबकि यूपी में 2 साल आगे बढ़ा दिए गए हैं। 

संबंधित समाचार