संभल: बाइक चालक ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। थाना हयातनगर क्षेत्र में बहजोई मार्ग पर साइकिल से घर जा कर रही छात्रा को बाइक सवार ने रौंद दिया। घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कोशिश की, लेकिन, परिजनों कार्रवाई से इनकार कर दिया। 

  • बहजोई मार्ग पर धर्मकूप मंदिर के पास हुआ हादसा
  • कार्रवाई से इनकार पर  पुलिस ने शव परिजनों सौंपा  

शनिवार दोपहर ढाई बजे घुंघावली गांव निवासी बाबू खां की सबसे छोटी बेटी गुलेराना कक्षा छह की छात्रा थी। स्कूल से आने के बाद साइकिल से वह किसी काम से हयातनगर  गई थी। इसके बाद वह घर लौट रही थी। जब वह बहजोई मार्ग पर धर्मकूप मंदिर के पास पहुंची, तभी संभल से बहजोई की तरफ जा रहे बाइक सवार ने उसको सामने से टक्कर मार दी।

मौके पर पहुंचे लोग घायल छात्रा को सड़क से उठाकर किनार ले आये। तभी मौका देखकर बाइक सवार वहां से फरार हो गया। लोगों ने छात्रा की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। छात्रा मां व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उसको नजदीक के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देखकर छात्रा को  जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पिता सऊदी अरब में टैक्सी चलाते हैं।  पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों को उसका शव सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें:- संभल: एसडीएम की तहरीर पर दर्ज नहीं हो सकी रिपोर्ट, जिलाधिकारी के आदेश के बाद होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार