लखनऊ : कार ठेले से टकराने के बाद गुस्साये मालिक ने युवक को जड़ा थप्पड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, निगोहा / लखनऊ। मोहनलालगंज कस्बे में स्थित किराए के मकान में रहकर कस्बे में ही ममोज बेचने वाले धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार को कमरे से हाइवे की एक पटरी के किनारे किनारे ठेले में सामान रखकर तहसील के पास अपनी दुकान लगाने जा रहा था।

गोसाईगंज मोड़ के पास रायबरेली से लखनऊ जा रही महिन्द्रा एसयूवी कार ने ठेले से सटाकर निकालने पर कार में हल्की खरोच लग गई। जिसके बाद कार से गुस्से में उतरे मालिक ने उसके गला पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

इस दौरान आस-पास मौजूद दुकानदारों व राहगीरों ने पिटाई करने का विरोध किया तो कार मालिक उनसे भी भीड़ गया। जिसके बाद दुकानदारों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार समेत मालिक व पीड़ित ठेला संचालक को थाने लेकर गई।

हांलाकि इस दौरान कार मालिक ने अपने जानने वाले कुछ लोगों को कोतवाली बुला लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने कार मालिक समेत कार लेकर चले गए। वही ठेला संचालक युवक भी मायूष होकर बिना कार्रवाई थाने से वापस लौट गया। इंस्पेक्टर कुलदीप दूबे ने बताया कार मालिक द्वारा युवक की पिटाई का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित के द्वारा लिखित शिकायत करने पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार