बहराइच: रंजिश में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूर्व ग्राम प्रधान के लोगों ने कुल्हाड़ी से किया वार

अमृत विचार, बहराइच। जिले के लखैहिया गांव में शनिवार रात को दो पक्षों में मारपीट हो गई। रंजिश में हुए मारपीट में पूर्व ग्राम प्रधान और अन्य ने एक युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किया। जिससे उसका सिर फट गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व ग्राम प्रधान के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम लखैहिया निवासी किशोरी यादव और पूर्व ग्राम प्रधान बेचन लाल वर्मा के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते शनिवार रात को दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। रात आठ बजे जमकर मारपीट हुई। पूर्व ग्राम प्रधान और उनके साथियों ने किशोरी यादव के पुत्र पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। गांव के लोगों ने बीच बराव कराया। 

घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पक्ष से पूर्व ग्राम प्रधान के विरुद्ध भी प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार