Dog Attack: गाजियाबाद में कुत्तों ने 11 साल की लड़की पर किया हमला   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। डॉग अटैक की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गाजियाबाद का है, जहां 11 साल की लड़की पर कुत्तों ने हमला कर दिया। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में स्थित रामप्रस्थ ग्रीन सोसाइटी में रहने वाली लड़की सड़क से सोसाइटी की तरफ लौट रही थी। तभी सड़क पर दो कुत्तों ने लड़की पर हमला कर दिया। लड़की भागते हुए सोसाइटी के गेट में घुस गयी। इस हमले में कुत्तों ने लड़की को काटने की कोशिश भी की है, जिससे उसे चोट लगी है।        

संबंधित समाचार