नैनीताल: कोतवाली से 100 मीटर की दूरी पर मौजूद फड़ को अराजक तत्वों ने फूंक डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। शहर में इन दिनों नशेडियों और अराजक तत्वों के आतंक से आम आदमी परेशान हो चला है वहीं पुलिस के तमाम दावे और अभियान हवा-हवाई साबित हो रहे हैं।

बीती रात एक बार फिर अराजक तत्वों ने मल्लीताल कोतवाली से मात्र 100 मीटर की दूरी पर मौजूद एक फड़ में आग लगा दी और फड़ में रखे बर्तन सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए।

सुबह जब फड़ स्वामी मौके पर पहुंचा तो सामान गायब देख दंग रह गया। फड़ स्वामी ने कोतवाली में तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्लीताल निवासी महेंद्र सिंह फर्त्याल का मल्लीताल पंत पार्क में फड़ है आज सुबह जब वह फड़ खोलने के लिए पंत पार्क पहुंचे तो उन्हें अपना फड़ जला नजर आया और जांचने पर पता चला कि बर्तनों के अलावा फड़ में रखा खाने का  सामान भी गायब था। बताया कि करीब पांच हजार का नुकसान हो गया है। 

संबंधित समाचार