किसानों को आर्थिक मजबूती देगी खेती की नई तकनीक : रामचंद यादव
25 प्रगतिशील किसानों के दल को टूर पर हरीझंडी दिखाकर किया रवाना
अमृत विचार, अयोध्या। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग व ओंकार सेवा संस्थान की ओर से खेती की नई तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए रविवार को 25 प्रगतिशील किसानों का दल हरियाणा रवाना हुआ। मुख्य अतिथि रामचंदर यादव ने 25 प्रगतिशील किसानों के दल को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि भ्रमण व प्रशिक्षण से किसान खेती की नई तकनीक सीखकर आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित के प्रति प्रतिबद्ध है, सरकार किसानों को आर्थिक रूप में मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। नाबार्ड़ के जिला विकास प्रबंधक कमलेश यादव ने कहा कि दुग्ध उत्पादन और मूल्य संवर्धन, मोटे अनाज की खेती और उसका प्रसंस्करण एवं सब्जी उत्पादन की विभिन्न आधुनिक तकनीकी का ज्ञान किसानो को मिलेगा।
कार्यक्रम समन्वयक सूर्य कुमार त्रिपाठी ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर किसान 24 नवंबर को वापस अयोध्या आएंगे। भ्रमण दल मे श्रीकृष्ण द्विवेदी, सीता राम यादव, डॉ. देवेन्द्र प्रताप शुक्ल, इंद्र जीत सिंह, गुरु प्रसाद, हरि कृष्ण द्विवेदी, राजेश मिश्र, भवानी प्रसाद मिश्र सहित कई किसान शामिल हैं।
