आज का राशिफल: 25 जुलाई 2020
मेष- आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। वृष- आज आप किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य …
मेष- आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।
वृष- आज आप किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी लोग श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।
मिथुन- आज अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।
कर्क- आज आपके आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होंगे।
सिंह- आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। वाहन खरीदने की योजना स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवन साथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।
कन्या- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। लाभ होने की संभावनाएं हैं। व्यापार के लिए शुभ है। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।
तुला- आज व्यर्थ के धन खर्च से बचें स्वयं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।
वृश्चिक- आज आय व व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।
धनु- आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है। अपने कार्य में व्यस्त रहेगे और रूमानी भी होंगे तथा जीवनसाथी का संग आनंद देगा।
मकर- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। भाग्य आपका साथ देगा। संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा मानसिक परेशानी रहेगी।
कुंभ- आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है।
मीन- आज उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु व्यापार के लिए शुभ नहीं है। खाने पीने के मामले में सावधान रहें। रोजाना नियमित रूप से व्यायाम करें।
