मुरादाबाद: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पुरूषों से अधिक महिला मरीज
बुखार के रोगियों को रक्तजांच कराने की चिकित्सकों ने दी सलाह
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को नगरीय और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की जांच चिकित्सकों ने की। पुरूषों से अधिक महिलाएं रहीं। मेले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का गोल्डेन कार्ड भी बना।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झांझनपुर हरथला में दिन के एक बजे तक अंजली, नरेंद्र, फरहीन, प्रेमवती, शिवदयाल सहित 15 मरीज आए थे। इसमें से सात की रक्त जांच लैब तकनीशियन मोहम्मद फुरकान ने जांच की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रिचा लोचब का कक्ष बंद था। पूछने पर बताया गया कि वह आईं थीं और फील्ड में गई हैं। केंद्र पर स्वीपर कम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रवींद्र, स्टाफ नर्स प्रीति सोमन, चंद्र प्रभा आदि मौजूद थीं।
स्वास्थ्य केंद्र के लैब तकनीशियन ने बताया कि में जांच के लिए आए मरीजों का विवरण लिखकर रखते हैं। यदि किसी की स्थिति गंभीर होती है तो उसकी जांच के लिए जिला अस्पताल के पैथालॉजी में भेजा जाता है। इसके अलावा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाउनहॉल, कटघर, नवीन नगर, फकीरपुरा आदि पर भी आरोग्य मेले में मरीजों की जांच कर दवा भी दी गई।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: बंद मकान में फंदे से लटका मिला महिला कंप्यूटर टीचर का शव
