काशीपुर: केस वापस नहीं लेने पर पत्थरबाजी करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने पड़ोसियों पर मुकदमा वापस लेने की बात कहकर पत्थरबाजी करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

मोहल्ला कटरामालियान निवासी ज्योति यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उनका अपने पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। जिसमें मुकदमा भी दर्ज है। उक्त मुकदमे में 25 नवंबर की तारीख लगी हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह आधा दर्जन लोग उनके घर आ गए और केस को वापस लेने के लिए गाली गलौज करने लगे। साथ ही घर पर पत्थर भी मारने लगे। लोगों के इकट्ठा होने पर वह लोग मुकदमा वापस लेने व जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार