बांदा : मासूम को न्याय दिलाने के लिए लोगों ने बुलंद की आवाज
अमृत विचार, बांदा। मासूम अयांश को न्याय दिलाने , दोषियों को फांसी की सजा देने और सीबीआई जांच की मांग की तख्तियां लेकर परिजनों के साथ मिलकर कस्बे वासियों ने कैंडल मार्च निकाला।
तिन्दवारी थाना क्षेत्र के भगवती नगर निवासी संतोष कुमार साहू का पुत्र अयांश घर के बाहर से लापता हो गया था। उसका शव तालाब से बरामद किया गया था। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तालाब में डूबने से मौत होना बताया गया। परिजनों और कस्बे वासियों ने कैंडल मार्च निकालकर अयांश को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच की मांग की।
कैंडल मार्च पपरेंदा तिराहा से होते हुए थाने के सामने, मुख्य बाजार ,बबेरू तिराहा, भिड़ौरा तिराहा, जीजीआईसी, बबेरू रोड, काली देवी मंदिर से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण तक शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। दिवंगत अयांश के पिता संतोष कुमार साहू और बाबा मइयादीन साहू ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वह संतुष्ट नहीं हैं। बेटे की हत्या की गई है।
,मौत की जांच सीबीआई करे और हत्या करने वालों को फांसी की सजा दी जाय। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा देवा त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत तिन्दवारी बृजेश पटेल,दीपू सोनी, राहुल गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।
