कोरोना के रिकॉर्ड 4.20 लाख से अधिक नमूनों की जांच, देश में कुल 1,301 कोरोना टेस्ट लैब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस कोविड-19 के रिकॉर्ड 4,20,898 नमूनों की जांच की गई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 जुलाई को देशभर में कोरोना वायरस के 4,20,898 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच …

नई दिल्ली। देश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस कोविड-19 के रिकॉर्ड 4,20,898 नमूनों की जांच की गई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 जुलाई को देशभर में कोरोना वायरस के 4,20,898 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 1,58,49,068 हो गयी है।

देश भर में काेरोना वायरस कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,301 हो गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाले लैब की सूची में 11 लैब और जुड़ गये हैं। इनमें सरकारी लैब की संख्या 902 तथा निजी लैब की 399 है। इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 657 (सरकारी: 401 , निजी: 256) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 537 (सरकारी: 469, निजी: 68) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 107 (सरकारी: 32, निजी: 75) हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात